एकदिवसीय विश्वकप : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

 अहमदाबाद । न्यूजीलैंड ने एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेट के पहले ही मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। केन विविलयमसन के फिट नहीं होने के कारण न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन नहीं खेल रहे हैं। 

इस मैच में दोनो ही टीमें जीत के इरादे से उतर रही हैं। 

दोनो ही टीमो के बीच अब तक 95 मैच हुए हैं जिसमें से इंग्लैंड ने 44 और कीवी टीम ने भी इतने ही मैच जीते हैं। तीन मैच बराबरी पर रहे हैं। जबकि चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला।  

इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है। वहीं मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 

दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं :  

इंग्लैंड : जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रुक,  लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड। 

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान),  डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, , ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट। 



Subscribe to our Newsletter