नुमानगंज पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा और दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ।

Dec 07, 2024

  भोपाल ।  राजधानी के हनुमानगंज पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा किया है और 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदोरिया ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके की टीला जमालपुरा कि कांग्रेस नगर में रहने वाले  जावेद उर्फ आरिफ की लड़ाई झगड़ा आदर्श लॉज में 16 अगस्त की रात 11 बजे दीपक नाम के युवक से हुई थी दीपक और होटल संचालक जावेद और उसके कर्मचारी लखन ने मिलकर जावेद के साथ मारपीट की थी और नुकीले टाइल्स से उसके सर व नाक पर चोट पहुंचाई थी और फिर उसके बाद इन लोगों ने उसे हमेदिया अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया था और दीपक जावेद और उसके कर्मचारी लखन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी पुलिस भोपाल और ग्वालियर में आरोपियों की तलाश कर रही थी पुलिस ने इस मामले में दो टीमों का गठन किया था एक टीम ग्वालियर भेजी गई थी और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे इस मामले में चेक किए गए थे ग्वालियर में दर्जन पर होटल और लॉज को चेक किया गया था साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी आरोपियों की तलाश की जा रही थी पुलिस ने दीपक को भोपाल के प्लेटफार्म नंबर 6 से गिरफ्तार किया तो वहीं जावेद को काजी कैंप से घेराबंदी कर हिरासत में लिया पुलिस अब इन दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है ।

Subscribe to our Newsletter