अब टी20 विश्कप जीतना रहेगा लक्ष्य : रिंकू
May 27, 2024
चेन्नई । आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की खिताबी जीत से उत्साहित आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा है कि अब उनका लक्ष्य टी20 विश्कप जीतना रहेगा। रिंकू ने कहा, ‘मैं यहां से पहले नोएडा जाऊंगा और फिर अमेरिका के लिए रवाना होना है। आप लोग देखना, मैं विश्व कप ट्रॉफी भी उठाउंगा। रिंकू को भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है और वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल है। रिंकू के साथ ही शुभमन गिल और चार अन्य खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। वहीं केकेआर के प्रदर्शन के बारे मे पूछे जाने पर रिंकू ने कहा कि जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। उन्होंने टीम के ‘मेंटोर गौतम गंभीर की भी प्रशंसा की।
रिंकू ने कहा, ‘आप सिर्फ एक व्यक्ति को श्रेय नहीं दे सकते क्योंकि हर किसी ने कड़ी मेहनत की है। जब से गंभीर सर आए हैं, बहुत सारी चीजें बदल गई हैं। उन्होंने सुनील नरेन को पारी की शुरआत के लिए लिए कहा गया और नरेन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजों ने अच्छा खेला और गेंदबाजी शानदार रही। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर भी अंतिम पांच-छह मैचों से वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर टीम की जीत में योगदान दिया।