नितीश राणा बोले उंगली चोटिल होने के कारण नहीं दिखा सकता
May 15, 2024
नई दिल्ली । आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के उप कप्तान नितीश राणा का एक वीडियो आया है। इसमें वह कह रहे हैं कि मैं मिडिल फिंगर नहीं दिखा सकता हूं। नितीश चोट की वजह से आईपीएल 2024 के 10 मैचों में नहीं खेल पाए थे। वहीं इस सत्र का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने के बाद उनकी अंगुली फिर चोटिल हो गई थी जिसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी की। इस मुकाबले को जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।
अब राणा का जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उसमें वह कॉमेंटेटर हर्षा भोगले केकेआर के सवालों का जवाब देते हुए दिखे। वीडियो में कॉमेंटेटर हर्षा भोगले राणा से कहते हैं, ‘ आमतौर पर चेहरो की ओर देखा जाता है. लेकिन मेरी नजर आपके हाथ की ओर जा रही है। सब ठीकठाक तो है? इसके जवाब में नितीश राणा कहते हैं, ‘ सर ठीक है, लेकिन जो उंगली है वो मैं दिखा नहीं सकता क्योंकि वह मिडिल फिंगर है पर हां, पहले से काफी ठीक है।’ नितीश राणा ने आईपीएल के इस सत्र में अभी तक 2 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 33 रन बनाये हैं।