जडेजा को विश्व एकादश में शामिल करना चाहते हैं निक नाइट
Mar 09, 2024
राजकोट । इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज निक नाइट ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा की है। निक ने कहा कि वह उन्हें टेस्ट के लिए अपनी विश्व एकादश में शामिल करना चाहते हैं। जडेजा के गेंद और बल्ले से निभाई गयी भूमिकाओं से नाइट कासी प्रभावित हुए। जडेजा की प्रतिभा देखते हुए नाइट ने कहा कि मेरा मानना है कि जडेजा मेरी विश्व एकादश में शुरुआती पसंदों में से एक हैं। वह आपको सबकुछ देते हैं जो जरुरी है, वह टीम को बेहतरीन संतुलन देते हैं क्योंकि वह अच्छे गेंदबाज और बल्लेबाज होने के साथ ही शानदार क्षेत्ररक्षक भी हैं। वह शानदार कैच लेते हैं। वह उस तरह के ऑलराउंडर हैं जिन्हें हर कोई अपनी टीम में शामिल करना चाहिगा। मुझे नहीं लगता कि दुनिया में उनके जैसे बहुत अच्छे खिलाड़ी ज्यादा नहीं हैं।
वहीं भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में बेहद निरंतरता दिखाई है। हम सभी जानते थे कि इस क्रिकेटर में कितनी क्षमताएं है। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस मैदान पर 300 रन बनाए हैं। वह एक बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी करते हैं। वह एक गेंदबाज की तरह नहीं है जो बल्लेबाजी कर सकता है। वह दुनिया में नंबर 1 है और उसने यह दिखाया है। वह स्पिनरों को भी काफी अच्छी तरह से खेलता है।