नेहरा इस कारण नहीं बनना चाहते भारतीय टीम का कोच

नई दिल्ली । पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को भी भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए योग्य माना जा रहा था पर उन्होंने आवेदन ही नहीं दिया। वहीं अब नेहरा ने कोच पद के लिए आवेदन नहीं करने का कारण बताया है। नेहरा ने कहा है कि अभी उनके बच्चे छोटे हैं और वह लंबे समय तक घर से बाहर नहीं रह सकते। नेहरा ने माना है कि टीम के नये मुख्य कोच बने गौतम गंभीर के बच्चे भी अभी छोटे हैं पर कहा कि भी की अपनी अपनी सोच और सुविधा होती है। साथ ही कहा कि मैं जो कर रहा हूं और जिस जगह पर हूं उससे खुश हूं। कोच बनकर  मैं नौ महीने तक यात्रा करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं हूं।

नेहरा अभी गुजरात टाइटंस के कोच हैं। उन्हें कोच रहते टीम पहले ही सत्र में खिताब जीतने में सफल रही। इसके अलावा दूसरे सत्र में टीम उपविजेता रही थी। वह साल 2011 विश्व विजेता भारतीय टीम में भी शामिल रहे थे। आईपीएल में नेहरा के कोचिंग के तरीके को काफी लोकप्रियता मिली है क्योंकि वह शांत रहने के साथ ही खिलाड़ियों पर दबाव डाले बिना उन्हें अपने तरीके से खेलने की आजादी देते हैं। 


Subscribe to our Newsletter