नीरज डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे, रजत ही मिल पाया
Sep 01, 2023
लंबी कूद में मुरली को पांचवां स्थान
ज्यूरिख । भारत के विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा यहां शुरु हुई डायमंड लीग मीट में उम्मीद के अनसार प्रदर्शन नहीं कर पाये और दूसरे स्थान पर रहे, इस प्रकार उन्हें रजत ही मिल पाया। वहीं चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च 85.86 मीटर भाला फेंककर पहले स्थान पर रहे और उन्हें स्वर्ण मिला। नीरज पहले पहले प्रयास में 80.79 मीटर फेंका जबकि अपने अगले दो प्रयासों में कोई अंक हासिल नहीं कर पाये। इसके बाद वह अपने चौथे प्रयास में 85.22 मीटर ही भाला फेंक सके।
उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 85.71 मीटर भाला फेंका, जिसने वह दूसरे स्थान पर रहे। नीरज पहले स्थान पर रहे वाडलेज्च के थ्रो से केवल 15 सेंटीमीटर कम रहने के कारण पहला स्थान हासिल नहीं कर पाये। चार डायमंड लीग स्पर्धाओं के बाद, चोपड़ा कुल 23 अंकों के साथ ही तीसरे स्थान पर रहे। वहीं विश्व चैंपियनशिप में कांस्य विजेता वादलेच ने 85.86 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर लंबी कूद में भारत के ही मुरली श्रीशंकर को पांचवां स्थान मिला।
मुरली ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 7.99 मीटर छलांग लगाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।