नई सब्जी मंडी ब्रिज के पास तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा, तीनों की हुई मौत ।
Nov 26, 2024
भोपाल । राजधानी में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के चलते छोला मंदिर इलाके में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत होने का मामला सामने आया है । तीनों दोस्त बाइक से लगने वाले इज्तेमा में शामदान कर एक दोस्त की बीमार मां को देखने ऐशबाग जा रहे थे कि भोपाल की नई सब्जी मंडी के पास स्थित ब्रिज के करीब 80 फीट रोड पर तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो युवकों की देर रात अस्पताल में मौत हो गई । छोला मंदिर थाना प्रभारी के मुताबिक ऐशबाग निवासी 20 साल का अल्फेज 19 साल का समीर खान निवासी अहमद अली कॉलोनी ऐशबाग और 18 साल का समीर नजाकत निवासी ऐशबाग आपस में दोस्त थे और यह सभी माय किचन नाम की कंपनी में कार्पेंट्री करते थे। न्यू मार्केट में उनकी साइट चल रही थी । घटना रविवार रात 11:30 बजे की है घटना के बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चंद मिनट में ही बचे दोनों दोस्तों को एक-एक कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि अल्फ़ेज की मौके पर ही मौत हो गई थी । सुबह से पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से अज्ञात जीप की तलाश कर रही है परंतु उसे घटना को 24 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अज्ञात जीप का पता नहीं चल पाया है । यहां उल्लेखनीय की राजधानी में तेजी के साथ सड़क हादसों में लगातार बाइक सवार युवको की मौत होने का सिलसिला बना हुआ है ।