पाक की हार पर रोने लगे नसीम, भारतीय खिलाड़ियों ने संभाला
Jun 10, 2024
न्यूयॉर्क । भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मैच में जुनून इस कदर हावी रहता है कि कुछ खिलाड़ी हार के बाद टूट जाते हैं। इस मैच में पाक की ओर से तीन विकेट लेने वाले नसीम शाह अपनी टीम के हारने पर मैदान में ही रोने लगे। ऐसे में इस युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम ने संभाला।
इस मैच में भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन ही बना पायी। पाक की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाक टीम बिखर गयी। अंतिम 20 वें ओवर में उसे जीत के लिए 18 रन चाहिये थे। तब अर्शदीप सिंह ने ओवर की पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को आउट कर दिया। इसके बाद नसीम मैदान पर उतरे।
नसीम ने पहली ही गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद अवसर मिलने पर इस खिलाड़ी ने दो विकेट ले लिए। इसके बाद भी पाक टीम को जीत के लिए 8 रन चाहिये थे। ऐसे समय में उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन बनाया और पाक टीम हार गयी। जीत हासिल होते ही भारतीय टीम खुशी मनाने लगी जबकि नसीम मैदान पर ही अकेले खड़े आसमान की ओर देख रहे थे और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें सांत्वना दी।