नागल शीर्ष 100 से बाहर हुए , युगल में बोपन्ना भारत के शीर्ष खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमिन नागल विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 से बाहर हो गए हैं। एकल खिलाड़ी नागल को 16 अंकों का नुकसान हुआ जिससे वह एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में तीन स्थान नीचे खिसककर  101वें स्थान पर पहुंच गये।  पिछले साल नागल को एक क्वालीफायर के तौर पर चेन्नई चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचने के कारण 41 अंक का लाभ हुआ था पर वह पिछले सप्ताह बेंगलुरु ओपन में केवल 25 अंक ही हासिल कर पाए जिसे उनकी रैंकिंग नीचे आ गयी। नागल ने इस साल की शुरुआत में ही चेन्नई ओपन का खिताब जीतकर शीर्ष 100 में जगह बनायी थी। 

वहीं एकल में भारतीय टीम के दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन हैं। रामकुमार एटीपी रैंकिंग में 42 पायदान ऊपर आकर 420वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके बाद शशि कुमार मुकुंद 457 वें, एसडी प्रज्वल देव 595 वें और दिग्विजय प्रताप सिंह 623 वें स्थान पर हैं हालांकि युगल में अब भी रोहन बोपन्ना ही भारत के शीर्ष खिलाड़ी बने हुए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर युकी भांबरी 60, एन श्रीराम बालाजी 80, विजय सुंदर प्रशांत 81, साकेत मयनेनी 89 और अनिरुद्ध चंद्रशेखर 94 के नंबर आते हैं।



Subscribe to our Newsletter