मुंबई इंडियंस ने दिलशान की जगह 17 साल के तेज गेंदबाज मफाका को शामिल किया
Mar 21, 2024
वंडर ब्वॉय के नाम से मशहूर हैं मफाका
मुम्बई । मुंबई इंडियंस ने युवा दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को 2024 आईपीएल सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई ने वंडर ब्वॉय के नाम से मशहूर हुए 17 साल के मफाका को चोटिल श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह पर रखा है। ऐसे में मफाका पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आयेंगे। बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज ने इस वर्ष अंडर 19 विश्वकप में अपनी घातक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। मफाका अपने ही देश के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की तरह दिखते हैं। जिससे उनका नाम ‘बेबी रबाडा’ पड़ गया है। मफाका सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी करने के कारण बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। के लिए जाने जाते हैं. वह वर्ल्ड क्रिकेट में तेजी से उभरते हुए एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं.
वहीं श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान बांग्लादेश के खिलाफ समाप्त हुई एकदिवसीय सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 4.6 करोड रुपए में खरीदा था। मफाका ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है पर अंडर 19 विश्व कप में उसने 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और इसी कारण उसे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड भी मिला था।
मफाका की खतरनाक यॉर्कर से बल्लेबाजों भी दहशत में रहते हैं। इस गेंदबाज ने अंडर 19 विश्वकप में 3 बार 5 विकेट लिए थे। मफाका आईपीएल 2024 निलामी ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में उतरे थे हालांकि उन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा था। मफाका ने अबतक दक्षिण अफ्रीका अंडर 19, दक्षिण अफ्रीका ए और दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग की टीम पार्ल रॉयल्स की ओर से खेला है। क्वेना मफाका ने 2 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 7 विकेट लिए हैं। वहीं लिस्ट ए के दो मैचों में उनके नाम 3 जबकि 9 टी20 मैचों में 13 विकेट दर्ज हैं।