मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के लिए पेश की नई जर्सियां

मुम्बई । मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने 22 मार्च से शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17 वें सत्र के लिए अपनी-अपनी जर्सी जारी की है। मुंबई इडियंस की जर्सी को  डिजाइनर मोनिशा जयसिंग ने तैयार किया है। इसमें मुंबई के उत्साही प्रशंसकों के साथ ही टीम के  गौरव और शहर की जीवंत भावना की दिखाया गया है। ये टीशर्ट नीले रंग की है जो प्रतिबद्धता और वफादारी का प्रमाण है। डिजाइनर ने कहा कि जैसा कि हमारे खिलाड़ी प्रतिष्ठित नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनते हैं, वे अपने साथ हमारे एमआई पलटन की आशाओं और सपनों को लेकर चलते हैं, जो कि ऊर्जावान हैं और वहीं जर्सी में दिखाया गया है।

मुंबई इंडियंस ने कहा कि ये जर्सी सम्मान का प्रतीक है, ये इसे पहनने वाले सभी लोगों के लिए गर्व का प्रतीक भी है क्योंकि इससे उन्हें टीम की शानदार विरासत का एक टुकड़ा अपने साथ ले जाने के साथ-साथ टीम के प्रति अपना प्यार व्यक्त करने का मौका मिलता है। 

वहीं इसी प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी नई जर्सी पेश की है। इस जर्सी में सामान्य नारंगी टोन के साथ काले पैटर्न को शामिल किया है। सनराइजर्स ने सोशल मीडिया पर जर्सी की घोषणा की, जिसमें शीर्ष गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने नई शैली का मॉडल तैयार किया। उन्होंने साथ ही लिखा: हैदराबाद की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तैयार। आईपीएल2024 के लिए हमारा नया कवच। 


Subscribe to our Newsletter