प्रधानमंत्री मोदी से मप्र विधानसभा अध्यक्ष तोमर की सौजन्य भेंट

Aug 12, 2026

भोपाल,। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से वर्तमान हालात के साथ ही प्रदेश के विकास और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। 

नई दिल्ली यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंट की। 

तोमर की इन मुलाकातों को मध्य प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों और केंद्र एवं राज्य के बीच समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों से हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, संसदीय कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


Subscribe to our Newsletter