वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे मिशेल मार्श
Jan 24, 2024
मैक्सवेल और हेजलवुड भी शामिल
सिडनी । क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस सीरीज में ऑलराउंडर मिशेल मार्श को कप्तान बनाया गया है जबकि ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी टीम में शामिल किया गया है। डेविड वॉर्नर को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है। वॉर्नर ने हाल ही में एकदिवसीय संन्यास लिया था। इसके अलावा टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं अगले माह फरवरी के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ को भी इस सीरीज से आराम दिया गया है। गौरतलब है कि साल 2022 में आरोन फिंच के टी20आई से संन्यास लेने के बाद से ही चयनकर्ताओं ने अभी तक 20 ओवर के प्रारूप में अपने स्थायी कप्तान की पुष्टि नहीं की है।
हेजलवुड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की नीलामी में नहीं बिके थे, इसलिए वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी के लिए विश्व कप से पहले 20 ओवर के प्रारूप में खेलने का आखिरी मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच 9 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा मैच 11 और 13 फरवरी को एडिलेड और पर्थ में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम : मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरनडॉर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।