भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम

Apr 11, 2024

- मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, केन्द्रीय मंत्री प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेष के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर, मंडला, शहडोल और सीधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय मंडला, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 अप्रैल को जबलपुर, मंडला, शहडोल और सीधी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12ः20 बजे जबलपुर स्टेट हैंगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात 12ः45 बजे मंडला में रपटा घाट पर मां नर्मदा का दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 1ः30 बजे पुलिस ग्राउंड मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2ः10 बजे शहडोल पहुंचकर स्थानीय जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3ः30 बजे सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय सभा में शामिल होंगे। शाम 4ः30 बजे जबलपुर जिले के सीहोरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 11 अप्रैल को कटनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। शर्मा दोपहर 2.40 बजे केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन करने के पश्चात दोपहर 3.15 बजे विजयनाथ धाम मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात शर्मा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

- लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 11 अप्रैल को पिपरिया, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा जिले में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

- लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय 11 अप्रैल को मंडला प्रवास पर रहेगे।  

- केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे अशोकनगर जिले के चंदेरी, दोपहर 12.30 बजे ईसागढ, सायं 4.30 बजे शाडोरा एवं सायं 7.30 बजे अशोकनगर में पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।


Subscribe to our Newsletter