एमआईसी की बैठक टली, तय नहीं हो पाया परिषद बैठक का एजेंडा
Dec 06, 2024
महापौर समिति के सदस्यों ने कहा एडीसी देवेंद्र सिंह को पहले हटाए फिर होगी बैठक
आज शाम चार बजे होगी एमआईसी की बैठक
भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक लंबे समय से टल रही है जिसके कई कारण सामने आए है यहां तक की एजेंडा भी तय नहीं हो पाया है। ऐसे हालात में गुरुवार को जब महापौर समिति की बैठक बुलाई गई तो इसमेें बवाल हो गया। दरअसल एमआईसी सदस्यों ने अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह के कामकाज पर आपत्ति जताई जिसके चलते यह स्थिति बनी। सूत्रों की मानें तो एमआईसी सदस्यों ने उन्हें हटाने की मांग की है। इसके बाद बैठक करने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र शुक्ला, सुषमा बावीसा, रवींद्र यति और जगदीश यादव ने इसका विरोध किया। जगदीश यादव ने तर्क दिया कि उनकी सात-आठ फाइलें आज तक नहीं हो पाई है। ऐसे में जनता के बीच जवाब देना मुश्किल होता है। एक अन्य एमआईसी मैंबर सुषमा बावीसा सहित अन्य दो एमआाईसी का कहना है कि अपर आयुक्त महोदय के बोलने का टोन ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें लगता है कि उनकी अनदेखी की जा रही है या सम्मान नहीं दिया जा रहा है। यह मामला बढ़ता देख सभी एमआईसी इसको लेकर एकमत हो गए और महापौर मालती राय के समक्ष देवेंद्र सिंह को हटाने की मांग की जिसके बाद महापौर ने इस मामले को लेकर आयुक्त हरेंद्र नारायण से चर्चा की और इस विवाद को सुलझाने को कहा।
आज शाम चार बजे होगी बैठक
महापौर परिषद की बैठक में अभी तक एजेंडा तय नहीं हो पाया है लिहाजा तय समय से ज्यादा दिन हो गए है लेकिन परिषद की बैठक नहीं हो पाई। इसको लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर जनहित के मुद्दो की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी से लेकर नेताप्रतिपक्ष शबिस्ता जकी संभागायुक्त संजीव ङ्क्षसह से इसकी शिकायत करके आई है इसके बावजूद अभी तक परिषद का एजेंडा तय नहीं हो पाया है। कुछ एमआईसी मैंबर ने तर्क दिया था कि पार्टी के कार्यक्रम लगातार चल रहे है इसकी वजह से बैठक में देर हुई है लेकिन सूत्र बताते है कि शहर सरकार अभी तक एजेंडा तय नहीं कर पाई है।