मयंक असाधारण क्षमताओं वाला गेंदबाज : विजय दाहिया
Apr 04, 2024
नई दिल्ली। लखनऊ सुपरजायंट्स के नये तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मैदान में उतरते ही अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। मयंक ने जिस प्रकार दोनो ही मैच में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंदें फेंकी हैं उससे पता चलता है कि वह आसाधारण क्षमताओं वाले गेंदबाज हैं। मयंक को लेकर पूर्व क्रिकेर विजय दाहिया ने कहा कि रणनीतिक मानकिसता उन्हें गेंदबाजों से अलग करती है।
दहिया ने कहा कि जहां तक प्रथम श्रेणी गेंदबाज होने का सवाल है तो मयंक के पास ज्यादा अनुभव नहीं है, इसके बाद भी उनके प्रदर्शन में काफी गहरायी है। इस साल की देवधर ट्रॉफी में उनकी क्षमताएं सभी ने देखी थीं। वह वहां भी 150 से अधिक की गेंदबाजी कर रहा था। मयंक के यहां तक पहुंचने की कहानी भी रोचक है। दहिया ने कहा कि मैं रणजी ट्रॉफी में यूपी टीम को कोचिंग दे रहा था और हम मोहाली में खेल रहे थे। वहीं हमारे नेट के बगल में, दिल्ली टीम अभ्यास कर रही थी इसलिए मैं वहीं खड़ा था। इस दौरान एक लड़का काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा था। उसका रनअप भी काफी प्रभावित करने वाला था।
इसके बाद मैंने उसे तुरंत लखनऊ बुला लिया। पिछले साल मुझे उम्मीद थी कि वह आईपीएल में धमाका कर देगा पर वह चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाया। लखनऊ टीम कुछ अभ्यास मैच खेल रही थी और वह उन अभ्यास खेलों में घायल हो गए और उस सीज़न में नहीं खेल सके। मुझे लगता है कि उसकी मानसिकता ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया। क्योंकि जब आप किसी को गेंदबाजी करते हुए देखते हैं, एक युवा खिलाड़ी को 150 से अधिक की गेंदबाजी करते हुए, तो आप बहुत सारे बाउंसर देखेंगे पर उसने अपनी शॉर्ट पिच गेंदों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। उसका लक्ष्य इससे बल्लेबाजों पर दबाव बनाना था। दहिया ने यादव की असाधारण प्रतिभा वाला खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह भविष्य का सितारा है।