बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आज बंद रहेंगे बाजार

Dec 04, 2024

विरोध के चलते भोपाल के सभी बाजार आज बंद रहेंगे

भोपाल। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचारों के खिलाफ भोपाल के सकल हिंदू समाज द्वारा आज भारत माता चौराहे डिपो चौराहे पर विशाल विरोध प्रदर्शन का आह्वान हिंदुओं से किया गया है,  इसी विषय पर आज न्यू मार्केट के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भोपाल के समस्त व्यापारी संगठनों की बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कल समस्त व्यापारी बन्धु सपरिवार भारत माता चौराहे पर हो रहे  विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे और इस हेतु भोपाल के समस्त बाजारों के व्यापारी स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठान शाम 4:00 बजे तक बंद रखेंगे ।

आयोजित बैठक में 

 न्यूमार्केट व्यापारी संघ, 

न्यूमार्केट व्यापार संरक्षण समिति,

न्यूमार्केट व्यापारी महासंघ, राजधानी वस्त्र व्यवसाय संघ, 

सर्राफा एसोसिएशन ,

चेंबर ऑफ कॉमर्स ,

भेल व्यापारी महासंघ, 

2 नंबर स्टॉप व्यापारी संघ, कोटरा व्यापारी संघ ,

नेहरू नगर व्यापारी संघ, स्टांप वेंडर व्यापारी संघ के व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे । बैठक में क्षेत्रीय पार्षद आरती राजू अनेजा ने भी व्यापारियों को संबोधित किया


Subscribe to our Newsletter