बजरंग सहित कई खिलाड़ियों को मिलती रहेगी वित्तीय सहायता : खेल मंत्रालय
Mar 27, 2024
नई दिल्ली । खेल मंत्रालय ने पहलवान बजरंग पूनिया सहित कई खिलाड़ियों के वित्तीय सहायता के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। बजरंग को को पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं करने के बाद भी वित्तीय सहायता मिलती रहेगी। इसके अलावा उनके कोच का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है। बजरंज ने इस मामले में खेल मंत्रालय ने अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। बजरंग हाल में पेरिस ओलंपिके के लिए आयोजित ट्रायल्स में 65 किग्रा भार वर्ग में शीर्ष चार पहलवानों में जगह नहीं बना पाये थे।
खेल मंत्रालय ने कहा, ‘मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने पहलवान बजरंग पूनिया के वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा अपने कंडीशनिंग कोच का कार्यकाल मई के अंत तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितनी धनराशि मंजूर की गई है।
पूनिया के अलावा मंत्रालय ने टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला के ओलंपिक से पहले चीनी ताइपे में अभ्यास करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के अनुरोध को भी मान लिया है। खेल मंत्रालय ने ये भी कहा कि जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को तुर्की के अंताल्या में एक प्रतियोगिता में भाग लेने और उसके बाद वहीं पर अभ्यास करने के लिए वित्तीय सहायता भी मिलेगी।