मणिपुर, दिल्ली, रेलवे संतोष ट्रॉफी 2024 फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

इटानगर । मणिपुर, दिल्ली और रेलवे ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी संतोष ट्रॉफी 2024 राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। अब छह टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल के दो स्थानों के लिए मुकाबला होगा। वहीं मिजोरम, महाराष्ट्र और कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने शनिवार को अपने-अपने मुकाबले जीतने होंगे। 

मणिपुर ने मिजोरम को 4-1 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है। मणिपुर की टीम अब 10 अंकों के साथ समूह में नंबर एक पर है। वहीं दिल्ली और रेलवे दोनों के अब सात-सात अंक लेकर अंतिम आठ में पहुंच गये हैं। इसके अलावा ग्रुप ए में चार क्वार्टर फाइनलिस्ट पहले ही तय हो चुके हैं, केवल एक नॉकआउट स्थान बचा है, जो ग्रुप बी में मिजोरम , महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा।

रेलवे की टीम ने कर्नाटक पर  1-0 की जीत से बढ़त हासिल कर ली है। रेलवे ने गत चैंपियन कर्नाटक को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। रेलवे की ओर से सुब्रत मुर्मू ने 53 वें मिनट में एकमात्र गोल दूसरे हाफ में किया, जिससे कर्नाटक को हार का सामना करना पड़ा, दिल्ली ने उतार-चढ़ाव वाले खेल में महाराष्ट्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।



Subscribe to our Newsletter