सहवाग से ची‎टिंग करने वाला माही का दोस्त इन ‎दिनों बस चला रहा

नई दिल्ली । श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर सूरज रणदीव इन ‎दिनों अपने त‎था परिवार का भरण पोषण के लिए ऑस्ट्रेलिया में बस चला रहे हैं। रणदीव ने सहवाग के साथ एक बार ची‎टिंग भी की थी, जब‎कि वह माही के अच्छे दोस्त भी रह चुके हैं, ले‎किन ‎उन्हें क्रिकेट रास नहीं आई। हालां‎कि वह आईपीएल में भी अपनी फिरकी का जादू दिखा चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके रणदीव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत की थी। वह 2011 में चैंपियन सीएसके टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने उस सीजन के 8 मैचों में 6 विकेट भी ‎लिए थे। लेकिन समय ने करवट ली और आज यह फिरकी गेंदबाज बस ड्राइवर बनकर जिंदगी गुजार रहा है। सूरज रणदीव ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में बस चलाते हैं। टीम से दरकिनार किए जाने के बाद सूरज रणदीव ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया का रुख किया जहां उन्होंने अपनी दूसरी पारी ड्राइवर की चुनी। वह ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट भी खेलते हैं। रणदीव का पिछले साल बस चलाते एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह बतौर बस चालक दिखाई दे रहे थे। 

गौरतलब है ‎कि सूरज रणदीव ने साल 2010 में वीरेंद्र सहवाग को शतक से रोक दिया था। तब उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज में हमवतन तिलकरत्ने दिलशान के कहने पर नो बॉल फेंक दिया था। उस मुकाबले में सहवाग शानदार बैटिंग कर रहे थे। उन्हें शतक पूरा करने के लिए और टीम को जीत दिलाने के लिए आखिरी गेंद पर एक रन की दरकार थी। सभी की नजरें सहवाग पर थी लेकिन रणदीव ने साथी खिलाड़ी के बहकावे में आकर नो बॉल फेंक दी जिसपर सहवाग ने छक्का तो जड़ दिया लेकिन यह रन उनके खाते में नहीं जुड़ा। भारत मुकाबले को तो जीत गया लेकिन सहवाग को 99 रन पर ही नाबाद लौटना पड़ा। हालांकि बाद में श्रीलंका क्रिकेट ने उनपर एक मैच के ‎लिए बैन लगाया।


Subscribe to our Newsletter