(लंदन) चैम्पियंस लीग : बेंफिका ने यूक्रेन के डायनामो कीव को हराया
Aug 24, 2022
चैम्पियंस लीग फुटबॉल में बेंफिका ने डायनामो कीव क्लब को क्वालीफाइंग प्लेऑफ में 3-0 से हराकर उसके ग्रुप चरण में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। बेंफिका की ओर से निकोलस ओटामेंडी, रफा सिल्वा और डेविड नेरेस ने गोल किये। वहीं डायनामो एक भी गोल नहीं कर पाया। यूक्रेन पर रुसी हमले के बाद से ही घरेलू मुकाबले बंद सोने से डायनामो को करीब एक साल से खेल के अभ्यास का अवसर नहीं मिला है। इस प्रकार डायनामो टीम बिना किसी तैयारी के इसमें उतरी थी। ऐसे में वह उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं यूक्रेन में फुटबॉल लीग का नया सत्र इसी सप्ताह से शुरु हुआ है। इसमें शखतार दोनेत्सक और मेटलिस्ट के बीच पहला मुकाबला हुआ जो बराबरी पर समाप्त हुआ।