ईशान की तरह कई अन्य खिलाड़ी बिहार से निकलेंगे : संजीव
Feb 05, 2024
पटना । बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा के अनुसार राज्य के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है और आने वाले समय में ईशान किशन की तरह कई अन्य खिलाड़ी निकलेंगे जो भारतीय टीम का नाम रौशन करेंगे। संजीव के अनुसार राज्य में भले ही स्टेडियम अच्छा नहीं है पर हमने अपनी जिम्मेदारी बेहतर तीरीके से निभाई है।
संजीव के अनुसार टीम के खिलाड़ियों में एक जज्बा है। आंध्र प्रदेश के साथ मैच शुरू होते ही जब टीम ने 4 विकेट खो दिए तो लगा कि वह धवस्त हो जाएगी पर इसके बाद टीम ने अच्छी वापसी की।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ईशान किशन ऊपर आये हैं। उसी प्रकार और भी खिलाड़ी आयेंगे। इसका कारण है कि सीमित संसाधन में राज्य की प्रतिभाएं बेहतर प्रदर्शन करना जानती हैं। समय आने पर सभी को ये नजर आयेगा।