
लाहौरी गेट संग्रहालय इमारत को मिलेगा नया रूप दिल्ली के साथ-साथ मुगल इतिहास और संस्कृति को भी बताएगा
Apr 18, 2025
नई दिल्ली। दिल्ली का इतिहास बताने और मुगल इतिहास और संस्कृति को बताने के लिए बनाए जा रहे संग्रहालय की इमारत तैयार हो गई है। लाहौरी गेट संग्रहालय इमारत का करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से सुंदरीकरण किया गया है। सांसद व केंद्रीय मंत्री रहते हुए विजय गोयल ने वर्ष 2003 में 50 लाख रुपये की राशि सांसद निधि से इसके लिए दी थी और बाद में इसे बेहतर कराने के लिए चार करोड़ की राशि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से दिलाई।
अब यह इमारत नए रूप में नजर आने लगी है। जल्द ही यहां पर संग्रहालय बनाने का कार्य भी शुरू होगा। जहां पर दिल्ली का इतिहास के साथ ही मुगल इतिहास और संस्कृति को बताया जाएगा। संग्रहालय को बनाने में अब आने वाले खर्च के लिए गोयल विभिन्न सांसदों से संपर्क किया है ताकि निगम पर इसका बोझ न पड़े। 1929 में वासुदेव कैप्टन चौक स्वामी श्रद्धानंद मार्ग पर बनी इस हवेली में 2003 से वर्षों पहले तक एक डिस्पेंसरी चलती थी। हवेली की हालत खस्ता हो रही थी। साथ कबाड़ इधर-उधर अटा पड़ा था। इसके बाद विजय गोयल के सांसद फंड के साथ ही केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की मदद से इस हवेली का जीर्णोद्वार किया गया है।