कुलदीप को बल्लेबाज को लेकर केवल संकेत दिया था : राहुल

कोलंबो । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने एशिया कप में वापसी के बाद से ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर के मैच में जीत के बाद  राहुल ने कहा  कि जब मैं टीम के लिए योगदान देता हूं तो हमेशा खुश रहता हूं। ऐसे मैच में जब आप मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो साझेदारी बनाना अहम हो जाता है। हमने ऐसा किया। मैंने 4-5 महीने से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली थी इसलिए ईशान किशन के साथ हुई साझेदारी काफी महत्वपूर्ण रही। 

वहीं, श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी पर राहुल ने कहा कि गेंद थोड़ा सा स्पिन हो रही थी लेकिन इसने हम पर रोक लगा दी। हम 20-30 रन कम थे। कुछ और साझेदारियां होती तो हम 230-240 तक पहुंच सकते थे। वहीं समरविक्रमा की विकेट लेने से पहले स्पिनर कुलदीप के साथ हुई बातचीत पर राहुल ने कहा कि जब आप स्टंप के पीछे होते हैं, तो आपको इस बात का अच्छा अंदाजा होता है कि बल्लेबाज क्या कर रहा है और मैंने केवल संकेत दिया, यह किस्मत से कुलदीप के लिए काम कर गया। कुलदीप ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर 4 विकेट लिए थे। 

 


Subscribe to our Newsletter