कोलार पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल झपटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया ।

Nov 26, 2024

भोपाल ।   कोलार पुलिस ने इस इलाके में लगातार हो रही वाहन चोरी और मोबाइल झपटने की वारदातों को देखते हुए टीम बनाकर ऐसे बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाया ।  इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है ।  पुलिस को रविवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिस स्कूटर से मोबाइल झपटने की वारदातें हो रही है इस  स्कूटर पर सवार तीन युवक डी मार्ट गेहूं खेड़ा कलारी के पास जा रहे हैं पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों युवकों को गिरफ्तार किया पकड़े गए  पहले युवक ने अपना नाम शेख अरबाज निवासी मदनी मस्जिद भोपाल स्टेशन बजरिया बताया दूसरे आरोपी शेख तौफीक उर्फ गुड्डू अहाता सिकंदर कुली मस्जिद ऐशबाग और इनमें एक 16 साल का नाबालिक भी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस ने उनकी निशान देही पर एक बाइक जप्त किया है और इन लोगों द्वारा जिन लोगों को मोबाइल बेचे गए हैं पुलिस उनका भी पता लग रही है इन बदमाशों ने चुना भट्टी इलाके में रहने वाले एक व्यापारी से मोबाइल झपटा था वही चार अन्य वारदातें कोलार इलाके में मोबाइल झपटने ने की की थी फिलहाल पुलिस इन बदमाशों से कड़ी पूछताछ कर रही है ।

Subscribe to our Newsletter