कोहली ने मारा शतक....इधर बहराइच में फ्री की बिरयानी खाने पहुंचे लोग
Nov 16, 2023
भारत में क्रिकेट का खुमार सालों से लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। ऐसा ही मामला यूपी के एक शहर से सामने आया है, जहां बुधवार की रात को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया ने जैसे ही न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट कटाया बहराइच के एक बिरयानी दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी क्योंकि लोगों को पैसे देकर नहीं बल्कि मुफ्त में बिरयानी मिल रही थी, वहां भी भर पेट।
भारत को जीत मिलते ही फ्री में बिरयानी बंटने लगी और बिरयानी के लिए लगी भीड़ को पुलिस को नियंत्रित करना पड़ा। दरअसल बहराइच स्थित लखनवी रसोई वाले ने विराट कोहली के रन बनाने के दौरान ऑफर दे दिया और अपने दुकान के आगे बोर्ड लगा दिया कि आज विराट कोहली जितने रन बनाएंगे कस्टमर को बिरयानी पर उतने प्रतिशत छूट मिलेगी। फिर क्या था, ये स्कीम देखकर बिरयानी प्रेमियों ने बिरयानी खाने के लिए दुकान पर बंपर भीड़ लगने लगी। चूंकि कोहली ने शानदार शतक बनाया था इसलिए दुकान में भीड़ इतनी बढ़ी कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आना पड़ा। पुलिस ने मौके पर ज्यादा भीड़ को देखकर दुकान को बंद करा दिया लेकिन दुकान पर पहले से आ चुके लोग मुफ्त में बिरयानी का खुब आनंद लेते दिखे।