सीएसके से हारकर भी दूसरे नंबर पर बरकरार है केकेआर
Apr 09, 2024
चेन्नई। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को आईपीएल के 17 वें सत्र में पहली हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर को इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने हराया। केकेआर को जहां हार से कोई नुकसान नहीं हुआ और वह अंक तालिका में पहले की तरह ही दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं सीएसके को हार हार के बाद मिली इस जीत से लाभ हुआ है और वह चौथे स्थान पर पहुंच गयी है।
वहीं सभी मैच जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स अब भी अंक तालिका में शीर्ष पर होने के कारण पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे नंबर पर कोलकाता जबकि तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है। सीएसके चौथे स्थान पर बनी हुई है जबकि पांचवां नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है।
अंक तालिका में पंजाब किंग्स की टीम छठे जबकि गुजरात टाइटंस 7वें स्थान पर है। हैदराबाद और पंजाब को 4 मैच खेलने के बाद 2-2 जीत मिली है। गुजरात के खाते में 5 मैच के बाद 2 जीत है। वहीं लगातार तीन हार के बाद जीत दर्ज करने वाली मुंबई की टीम आठवें नंबर पर आ गयी है। आरसीबी एक जीत के साथ ही नौवें स्थान पर है। सबसे नीचे 10वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है।