दिल्ली पर बड़ी जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा केकेआर
Apr 04, 2024
राजस्थान दूसरे स्थान पर खिसकी , अंतिम अंतिम स्थान पर
मुम्बई । कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग आईपीए 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत के साथ ही जीत की हैट्रिक लगायी है। इसके साथ ही आईपीएल अंक तालिका में वह नंबर एक पर पहुंच गयी है। वहीं अब तक नंबर एक पर चल रही राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर फिसल गयी है। दिल्ली के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर केकेआर की टीम ने सुनील नरेन की आक्रामक बल्लेबाजी से आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। वहीं इस मैच में 273 रनों के जीत का लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम केवल 166 रन ही बना पायी। इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतक लगाया पर वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये।
केकेआर की टीम लगातार तीसरी जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत के बल पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को दूसरे नंबर पर खिसका दिया। अब दोनों के एक बराबर अंक और जीत है पर केकेआर नेट रन रेट के मामले में आगे होने के कारण नंबर एक पर पहुंच गयी है। वहीं तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है जबकि चौथा स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में 5वें नंबर पर है। वहीं आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने वाली सनराइजर्स हैदराबाद छठे नंबर जबकि पंजाब किंग्स सातवें नंबर पर है। कोलकाता से मिली बड़ी हार के बाद दिल्ली की टीम आठवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम अपने सभी मैच हारने के कारण अंतिम स्थान पर है।