केकेआर के प्रशंसकों को उसके आईपीएल 2024 सत्र में खिताब जीतने की उम्मीदें

मुम्बई। आईपीएल के इस 2024 सत्र में जिस प्रकार कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने जीत की हैट्रिक लगायी है। उससे प्रशंसकों को टीम के इस सत्र में खिताब जीतने की उम्मीद हो गयी है। केकेआर अब तक अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके बल्लेबाज और गेंदबाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यही कारण है कि केकेआर के फैंस मान रहे हैं कि उनकी पसंदीदा टीम साल 2014 की तरह इस बार भी विजेता बनेगी। केकेआर ने आईपीएल का खिताब 2 बार जीता है। केकेआर की टीम पहली बार 2012 में चैंपियन बनी थी।  इसके बाद उसने 2014 में भी खिताब अपने नाम किया। केकेआर का 2014 का चैंपियन वाला प्रदर्शन 2024 में भी दिख रहा है। . और भी कई समानताएं हैं, जो उसके प्रशंसकों की उम्मीद का कारण हैं।  को उम्मीद बंधा रही है.

केकेआर को उसके सलामी बल्लेबाजों सुनील नरेन और फिल साल्ट ने अच्छी शुरुआत दिलायी है। नरेन के ओपनिंग करने से केकेआर की ताकत बढ़ जाती है, जिससे वे बड़ा स्कोर बना रही है। वहीं साल 2014 में कप्तान गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा टीम को अच्छी शुरुआत दे रहे थे। किसी भी मैच को जीतने के लिए ना सिर्फ अच्छी शुरुआत के साथ ही उसे अंत तक पहुंचाना भी होता है। ये जिम्मेदारी आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने अच्छे से निभाई है। वहीं साल 2014 में यह काम आंद्रे रसेल के साथ यूसुफ पठान निभा रहे थे। केकेआर के इस प्रदर्शन को गौतम गंभीर की वापसी से जोड़कर देखा जा रहा है। जब 2012 और 2014 में केकेआर की टीम चैंपियन बनी तो उसके कप्तान गौतम गंभीर थे। 



Subscribe to our Newsletter