ख्वाजा फिट हुए , वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे : सीए
Jan 23, 2024
ब्रिस्बेन । ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अब अपनी चोट से उबर गये हैं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा में 25 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलेंगे। ख्वाजा को फिटनेस जांच में खेलने की अनुमति दे दी गई है। एडिलेड ओवल में शुरुआती मैच में चोट लगने के बाद उन्होंने सभी प्रोटोकॉल को पूरा कर लिया था। एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने दस विकेट से जीत दर्ज की थी। उस्मान ख्वाजा को पहले मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ की एक शॉर्ट गेंद हेलमेट पर लगी और उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ा था। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की ओर से कहा गया कि अब ख्वाजा फिट हैं और दूसरा मैच खेल सकेंगे।
इसे दिन-रात टेस्ट के लिए ख्वाजा की उपलब्धता को मंजूरी मिलने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया अंतिम-11 में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। ब्रिस्बेन में जीत से ऑस्ट्रेलिया का अंतरराष्ट्रीय घरेलू मैदानों पर जीत का रिकॉर्ड 5-0 हो जाएगा, इससे पहले उसने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था। टीम इस प्रकार है: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क।