कटारा हिल्स पुलिस ने चोरी डकैती करने वाले पांच सदस्यीय भील गैंग को किया गिरफ्तार ।
Dec 03, 2024
भोपाल । राजधानी की कटारा हिल्स पुलिस ने इस इलाके में 8 महीने से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच सदस्यीय धार निवासी भील गैंग के चोरों को गिरफ्तार किया है । इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विजेंद्र निगम ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस इलाके में रहने वाले ललित शर्मा ने 27 नवंबर को रिपोर्ट लिखाई थी कि सनसिटी कटारा हिल्स निवासी उनकी बहन के घर ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है । पुलिस ने इस घर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फोटोस देखे थे उसमें पांच चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए दिखाई दिए थे पुलिस ने इस मामले में मुखबिर का जाल बिछाया था पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर 5 युवक सवार होकर प्राईड सिटी में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं पुलिस ने घेराबंदी कर इन चोरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जिसमें से एक चोर पुलिस के हाथ लग गया बाकी चार चोर भाग खड़े हुए पुलिस ने गिरफ्तार चोर बघेल उर्फ रण सिंह को गिरफ्तार किया था उसके निशान देही पर पुलिस ने धार जिले के टांडा क्षेत्र के सुखराम, गुड्डू, राजू भील एवं संजय निवासी टांडा को गिरफ्तार किया पुलिस अब इन लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है 7 माह पहले फ्राइड सिटी कटारा हिल्स इलाके में इन लोगों ने महिला को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था तो वहीं 2 महीने पहले इन चोरों ने बाईपास से लगी कॉलोनी के सूने मकान का ताला तोड़कर दो लाख रूपए के जेवराज चोरी किए थे ।