कर्नाटक के कप्तान मयंक फिट हुए, रणजी ट्रॉफी के लिए टीम से जुड़ेंगे

नई दिल्ली । कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल अब ठीक हो गये हैं और अब वह रणजी ट्रॉफी में वापसी के लिए तैयार हैं। मयंक हाल ही में उड़ान के दौरान गलती से पानी समझकर एक पदार्थ पदार्थ पीने के कारण बीमार हो गये थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस कारण वह रणजी का एक मुकाबला भी नहीं खेल पाये थे। वहीं अब मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है। 

मयंक ने भी कहा है कि अब वह फिट और ठीक हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है। उड़ान में हुई घटना के बाद मयंक की ओर से पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी थी। अब जबकि मयंक ठीक हो गये हैं, उनकी वापसी से कर्नाटक की बल्लेबाजी मजबूत होगी। उन्होंने इस सत्र में घरेलू क्रिकेट रणजी में अब तक दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है। मयंक की अनुपस्थिति में निकिन जोस टीम की कप्तानी की है।


Subscribe to our Newsletter