कपिल ने फिल्म चंदू चैम्पियन की प्रशंसा करते हुए पोस्टर साझा किया
Jun 20, 2024
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने फिल्म चंदू चैम्पियन की जमकर तारीफ की है। अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को रिलीज होने के बाद से ही लोगों ने काफी पसंद किया है। इस बायोपिक में कार्तिक आर्यन ने पैरालंपिक स्वर्ण विजेता एथलीट मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। इस भूमिका में कार्तिक की अदाकारी की आम लोगों से लेकर दिग्गज हस्तियों ने भी प्रशंसा की है। चंदू चैंपियन में कार्तिक के अदाकारी देखने के बाद विश्वकप विजेता कपिल भी उनके प्रशंसक हो गये हैं।
कपिल को इस बायोपिक की कहान काफी अच्छी लगी। उन्होंने फिल्म के साथ ही कार्तिक को एक जबरदस्त अभिनेता करार दिया। कपिल ने ने सोशल मीडिया पर चंदू चैंपियन का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि चंदू चैंपियन! निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते। ये फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा से कहीं आगे है।जिसे देखते हुए मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और फिर थोड़ा और रोया। निर्माता कबीर खान को सलाम। आपने फिर से कमाल कर दिया। एक और शानदार फिल्म बनाई। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें ये फिल्म देने के लिए हम आपके आभारी हैं। आप सभी चैंपियन हैं। कपिल की इस पोस्ट के बाद कई प्रशंसकों ने भी फिल्म को सराहा है।