पुजारा के समर्थन में उतरे कैफ
Jan 09, 2024
मुम्बई । पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बल्लेबा चेतेश्वर पुजारा को घरेलू सत्र में बेहतर प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जतायी है। कैफ ने पुजारा का बचाव करते हुए कहा चयनकर्ता जो भी कहें वह रन बनाते रहे हैं। वहीं इससे पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी कहा था कि पुजार एक बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज हैं और उन्हें टीम में जगह मिलनी चाहिये। पुजारा के घरेलू सत्र में जमकर रन बनाने के बाद भी आगामी सीरीज के लिए भी उनकी उपस्थिति को लेकर बातें शुरु हो गई हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की हार के बाद से ही पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दिया गया था जबकि ये दोनो ही टेस्ट के अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं। हाल ही में पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखायी है। जिसके बाद कैफ ने ट्वीट करते हुए पुजारा का पूरी तरह से समर्थन किया। कैफ ने कहा कि पुजारा रन बनाते रहते हैं। उनकी खेल के प्रति प्रतिबद्धता से सभी युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए