आईपीएल से ठीक पहले धोनी के बल्लेबाज ने आक्रामक शतक लगाकर अपने इरादे जाहिर किये
Feb 28, 2024
नई दिल्ली । अगले माह शुरु हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से ठीक पहले मुंबई के तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में अपने आक्रामक अंदाज को दिखाया है। तुषार ने क्वार्टर फाइनल में 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए केव 129 गेंदों पर ही 123 रन बना दिये। तुषार ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाये थे। इस प्रकार उन्होंने 123 में से 88 रन केवल चौके और छक्के से ही लगा दिये।
आईपीएल में तुषार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम में हैं। ऐसे में अब आईपीएल में भी उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है। सीएसके ने तुषार को 2022 में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें 20 लाख रुपए के आधार मूल्य पर टीम से जोड़ा गया था पर तुषार ने अपनी कीमत से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए 23 मैच में 25 विकेट ले लिए।
तुषार के नाम अब तक आईपीएल के 23 मैचों में 21 रन हैं। इसीलिए रणजी में उनके शतक को देखकर सभी को हैरानी हुई। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि तुषार ने पहली बार बल्लेबाजी में ये कारनामा कमाल किया है। आईपीएल के पिछले सत्र में अब तक 23 मैचों में ही तीन बार उन्हें बल्लेबाजी का अवसर मिला था। इसमें वह दो बार वे नाबाद रहे थे। रणजी ट्रॉफी में भी उनके नाम पहले से एक अर्धशतक था। इसीलिए उन्हें कमजोर बल्लेबाज नहीं माना जा सकता। उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान 10वें नंबर के बल्लेबाज तनुष कोटियान के साथ 232 रन की साझेदारी की थी।