जोनासेन के अच्छे प्रदर्शन से कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में इंडियंस को हराया
Mar 06, 2024
स्पिनर जेस जोनासेन की धातक गेंदबाजी की सहायता से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के मुकाबले में मैच में मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हरा दिया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 69 रनों और मेग लैनिंग के 53 रनों की सहायता से दिल्ली ने चार विकेट पर 192 रन बनाये। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 163 रन बनाये। इस प्रकार इस मैच में दिल्ली की टीम 29 रनों से जीत गयी। इस प्रकार दिल्ली ने अंक तालिका में नंबर एक स्थान बनाये रखा।
इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया शुरुआती ओवर में ही पेवेलियन लौट गयीं। इसके बाद शिखा पांडे ने नेट साइवर-ब्रंट का विकेट लिया। मारिजान ने इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर को पेवेलियन भेज दिया। हेले मैथ्यूज ने 17 गेंदों में 29 रन बनाये।
इसके बाद अमेलिया केर भी एक चौका और छक्का लगाकर आउट हो गयीं। । बाद में मुंबई की आधी टीम 68 रनों पर ही पेवेलियन लौट गयी। अमनजोत कौर ने 47 रन बनाये। वहीं पूजा वस्त्रकार 17 और संजना सजीवन 24 रनों पर नाबाद रहीं।