जडेजा तीसरा टेस्ट भी शायद ही खेल पायें

बेंगलुरु । ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भी खेलना तय नहीं है। जडेजा को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। इसी कारण वह आज से शुरु हुए दूसरे टेस्ट से भी बाहर हैं। जडेजा अभी यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने इलाज और पुनर्वास के दौर से गुजर रहे हैं। जडेजा के अलावा केएल राहुल भी जांच में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हैं। 

हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन खेल के दौरान जडेजा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था जबकि राहुल की दायीं जांच में खिंचाव आया था। बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनो का ही उपचार कर रही है। जडेजा की चोट को लेकर टीम प्रबंधन  कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहता है। इसी लिए उन्हें तीसरे टेस्ट से भी हटा लिया गया है। वहीं राहुल सुधार होने पर होने पर तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी की भी संभावना नहीं है क्योंकि वह अभी तक चोट से उभर नहीं पाए हैं।

जडेजा गेंदबाजी के साथ ही शानदार बल्लेबाज भी करते हैं। इसके अलावा वह एक बेहतरीन क्षेत्ररक्षक हैं। ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए करारा झटका है। तीसरा टेस्ट राजकोट में होना है जोकि जडेजा का घरेलू मैदान है पर वह अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल नहीं पाएंगे। 


Subscribe to our Newsletter