एशिया कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने जडेजा

।भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने नेपाल के साथ एशिया मुकाबले में नेपाल के खिलाफ तीन विकेट लेने के साथ ही एक अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। अब जडेजा  पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान के साथ एशिया कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं। जडेजा ने एशिया कप के 16 मैचों में 24.77 की औसत से 22 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 29 रन देकर चार विकेट रहा है। वहीं  पठान ने अपने करियर के दौरान 12 एकदिवसीय एशिया कप मैचों में 27.50 की औसत से 22 विकेट लिए थे। एशिया कप में सबसे अधिक विकेट का रिकार्ड श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। मुरलीधरन ने कुल30 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा 29 विकेट और अजंता मेंडिस 26 विकेट हैं।



Subscribe to our Newsletter