आईटीएफ W-50 टेनिस टूर्नामेंट : विक्टोरिया, एकाटेरिना, वैदेही, माना क्वालीफाइंग दौर के दूसरे दौर में -

:: स्थानीय खिलाड़ी आन्या चौबे व पूर्विका पहले दौर में हारी :: 

:: आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर महिला 40 हजार डॉलर डब्ल्यू-50 टेनिस टूर्नामेंट :: 

इन्दौर । भारतीय टेनिस महासंघ के तत्वावधान में आयोजित एवं म.प्र. टेनिस संघ, यलो डायमंड व इन्दौर टेनिस क्लब द्वारा प्रायोजित आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर महिला डब्ल्यू-50 40 हजार डॉलर टेनिस टूर्नामेंट में वरीयता प्राप्त सभी खिलाड़ी क्वालीफाइंग राउंड के दूसरे दौर में पहुंचने में कामयाब रही। वहीं स्थानीय खिलाड़ी आन्य चौबे और पूर्विका जैन को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा।

इन्दौर टेनिस क्लब में आज से डब्ल्यू-50 टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले शुरू हुए। शीर्ष वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया की विक्टोरिया मार्वायोवा ने भारत की साहिरा सिंह को आसानी से 6-1, 6-0 से हराकर क्वालीफाइंग के दूसरे और अंतिम दौर में प्रवेश किया। दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की वैदेही चौधरी ने भारत की ही लालित्या कालूरी को 6-2, 6-0 से, तीसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी की लेना पापाडिकिस ने स्थानीय खिलाड़ी पूर्विका जैन को 6-0, 6-0 से, चौथी वरीयता प्राप्त जापान की मई यामागुची ने भारत की प्रत्युशा रिचापूड़ी को 6-2, 6-2 से, पांचवीं वरीयता प्राप्त माना कावामूरा ने भारत की कशिश भाटिया को 6-2, 6-0 से, छठीं वरीयता प्राप्त रूस की एकाटेरिना याशिना ने स्थानीय खिलाड़ी आन्या चौबे को 6-2, 6-2 से हराकर क्वालीफाइंग राउंड के अंतिम राउंड में प्रवेश किया।

सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की मिचिका ओझेकी को जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। तीन सेटों के मुकाबले में मिचिका ने भारत की आकांक्षा नित्तुरे को 6-3, 3-6, 6-0 सेहराया। वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त भारत की वैष्णवी अड़कर ने भारत की ही शर्मादा मालू को 6-4, 6-1 से, नवीं वरीयता प्राप्त जापान की याकिना साईगो ने भारत की जैनिफर लुईखाम को 6-4, 6-4 से, 10वीं वरीयता प्राप्त भारत की हूमेरा बहारामूस ने भारत की ही वंशिता पठानिया को 6-0, 6-0 से हराकर पात्रता दौर के दूसरे दौर में जगह बनाई।


Subscribe to our Newsletter