विराट को आउट करने के बाद हंसी मजाक करते नजर आये ईशांत
May 13, 2024
सोशल मीडिया पर आया वीडियो
बेंगलुरु । आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने 600 रन पूरे कर लिए हैं। इस प्रकार विराट चौथी बार एक सत्र में 600 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाने के लिए जब वह चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटलस के खिलाफ उतरे तो वह 13 गेंदों पर तीन छक्कों की सहायता से 27 रन बनाने में सफल रहे। कोहली को मैच में ईशांत शर्मा ने आउट किया। इसके बाद ईशांत ने उनके साथ मजाक किया। जिसपर कोहली भी हंसने लगे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। ईशांत के ओवर में विराट कोहली ने पहले चौके और छक्के लगाये पर उनकी चौथी गेंद पर वह कैच हो गये।
वहीं पिछले दिनों दिनों ईशांत ने उनकी खिंचाई करने वाले एक व्यक्ति को करारा जवाब दिया था। इस व्यक्ति ने ईशान को लेकर कहा कि विराट ने उनसे कहीं ज्यादा हासिल किया है जबकि ईशांत केवल एक गेंदबाज ही बने रह गये हैं। इस पर ईशांत ने कहा कि हां, मैंने ज्यादा कुछ नहीं किया है। केवल 100 टेस्ट मैच खेले हैं और 300 विकेट हैं। महान ऑलराउंड कपिल देव के बाद मेरे ही नाम इतने विकेट हैं।