आईपीएल 2024 का कार्यक्रम घोषित , सीएसके और आरसीबी में होगा पहला मुकाबला

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के17 वें सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें शुरुआती मुकाबला गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) से होगा। सीएसके की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी के पास ही रहेगी जबकि आरसीबी की कमान फाफ डुप्लेसी संभालेंगे। यह मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। वहीं पिछले बार की उप विजेता गुजरात टाइटंस का शुरुआती मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या करेंगे। यह मुकाबला 24 मार्च को अहमदाबाद में होगा। .

बीसीसीआई ने आईपीएल 2024  के लिए 17 दिन का पहले सत्र का कार्यक्रम जारी किया है। इसमें 21 मैच होंगे और जिसमें 4 डबल हेडर मैच रहेंगे। वहीं दूसरे सत्र का कार्यक्रम आम चुनावों की तारीखें सामने आने के बाद घोषित किया जाएगा। पहले सत्र में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें पहले डबल हेडर मैच में उतरेंगी। दिन का यह पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा जबकि दिन के दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम सत्र की शुरुआत का अपना पहला मैच लखउन सुपर जॉयंट्स से खेलेगी। पहले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का एक भी मैच अपने घरेलू मैदान पर नहीं होगा। कैपिटल्स टीम के शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में रखे गये हैं। 


Subscribe to our Newsletter