आईपीएल 2024 : ऋषभ के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने सत्र का अपना पहला मुकाबला जीता

विशाखापत्तनम । कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वार्नर के शानदार अर्धशतकों की सहायता से दिल्ली कैपिटल्स ने यहां खेले गये आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 20 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। 

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटलस ने निर्धारित 20 ओवरों में 191 रन बनाये। इसमें ऋषभ की आक्रामक पारी की अहम भूमिका रही। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 171 रन ही बना पाई। जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली के कप्तान ने कहा कि हमें गलतियों से सबक सीखने के कारण ये सफलता मिली है। उन्होंने पारी की अच्छी शुरुआत का श्रेय पृथ्वी शॉ को दिया। साथ ही कहा कि शुरुआत में बल्लेबाजी के दौरान मुझे थोड़ा समय लगा क्योंकि मैंने पिछले सवा साल में क्रिकेट नहीं खेला है। मेरा लक्ष्य था कि किसी प्रकार मैदान में वापसी करनी ही है। इस मैच में सीएसके की ओर से आजिंक्य रहाणे और डेरिल मिशेल के अलावा महेंद्र सिंह धोनी ही दिल्ली के गेंदबाजों का सामना कर पाये बाकि बललेबाजी असफल रहे। धोनी ने 16 गेंदों पर 37 रन बनाये पर ये जीत के लिए पर्याप्त नहीं थे। 


Subscribe to our Newsletter