इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग रैपिड शतरंज स्पर्धा छः जनवरी से, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी होंगे शामिल
Jan 02, 2024
इन्दौर आल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान एवं मध्य प्रदेश चेस एडहाक कमेटी के मार्गदर्शन में युनाइट इंदौर चेस क्लब द्वारा तीन लाख रुपये इनाम वाली दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग रैपिड शतरंज स्पर्धा स्थानीय सुरुचि गार्डन , द्वारकापुरी में छः जनवरी से आयोजित की जा रही है। स्पर्धा के निर्णायक दल में अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर्स यशपाल अरोरा ( मध्य प्रदेश ) , विकास साहू एवं नीलेश कुमावत ( राजस्थान ) , वरुण कुमार ( पंजाब ) व दीपक चावन ( महाराष्ट्र ) भी शामिल हैं। चीफ आर्बिटर यशपाल अरोरा होंगे। बताया जा रहा है कि स्पर्धा के लिए अभी तक 250 खिलाड़ियों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है , जिसमें दो इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ी सहित मध्य प्रदेश के कई सीनियर और रेटेड खिलाड़ी भी शामिल हैं । स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी को 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी । इसके अलावा 1.5 लाख के ओपन प्राइजेस भी रहेंगे भाग लेने की अंतिम दिनांक पांच जनवरी है ।