
भारतीयों ने चॉकलेट, जेम और मीठे उत्पाद पर 6.60 लाख करोड़ किए: रिपोर्ट
Jun 17, 2025
मुंबई । एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023-24 में भारतीयों ने चॉकलेट, जेम और चीनी जैसे मीठे उत्पादों पर 6.60 लाख करोड़ रुपए खर्च किए, जबकि सब्जियों पर 5.95 लाख करोड़ और तेल व वसा जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों पर केवल 2.45 लाख करोड़ रुपए ही खर्च किए गए।तेल और वसा पर खर्च में गिरावटCMIE के अनुसार, पिछले एक साल में तेल और वसा पर खर्च में 19.67% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर चॉकलेट पर खर्च में 19.78% की बढ़त देखी गई है।
यह ट्रेंड उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं में हो रहे बदलाव की ओर इशारा करता है। बीते चार वर्षों में खर्च का आंकड़ा इस प्रकार है- 2023-24: चॉकलेट, जेम, चीनी: 6.60 लाख करोड़ सब्जियां: 5.95 लाख करोड़तेल वसा: 2.45 लाख करोड, 2022-23: चॉकलेट, जेम, चीनी: 5.51 लाख करोड़सब्जियां: 5.28 लाख करोड़तेल वसा: 3.05 लाख करोड़ 2021-22: चॉकलेट, जेम, चीनी: 4.71 लाख करोड़, सब्जियां: 5.06 लाख करोड़तेल वसा: 2.76 लाख करोड़ 2020-21: चॉकलेट, जेम, चीनी: 4.46 लाख करोड़, सब्जियां: 4.79 लाख करोड़, तेल वसा: 2.01 लाख करोड़स्वास्थ्य और कुल रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि स्वास्थ्य संबंधी खर्च में 18.75 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं कुल उपभोक्ता खर्च 9.72% बढ़कर 181.4 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।