एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारतीय महिला टीम चीन से हारी

राउरकेला । भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग में चीन के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय टीम को शुरुआत में बढ़त मिल गयी थी पर वह उसे बरकरार नहीं रख पायी। भारतीय महिला हॉकी टीम की ओर से संगीता कुमारी ने 14 वें मिनट में ही एक गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद चीन की ओर से गु बिंगफेंग ने 53 वें मिनट में एक गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। वहीं जीयू बिंगफेंग ने 53 वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही और चीन की टीम 2-1 से मैच जीतने में सफल रही। वहीं भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही बढ़त ले ली थी। दोनों ही टीमों ने अपनी लय बरकरार रखी और इस दौरान उन्हें कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। दूसरी ओर भारतीय टीम अपने तीन पेनल्टी कॉर्नरों में से किसी को भी गोल में नहीं बदल पायी। दूसरे क्वार्टर में चीनी खिलाड़ी हावी रहीं पर भारतीय रक्षापंक्ति ने भी बेहतर प्रदर्शन कर उन्हें कोई अवसर नहीं दिया। दूसरे क्वार्टर में लगभग 10 मिनट पहले चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला पर भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने उसे रोक लिया। 

भारतीय महिला हॉकी टीम को एक पेनल्टी कॉर्नर मिला पर चीन की रक्षापंक्त ने उसपर गोल नहीं होने दिया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम नेट पर गोल नहीं कर पाई और गतिरोध जारी रहा। 


Subscribe to our Newsletter