भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले एक जून को बांग्लादेश से अभ्यास मैच खेलेगी
May 17, 2024
दुबई । भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले केवल एक ही अभ्यास मैच खेलने को मिलेगा। यह अभ्यास मैच भारतीय टीम एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश से खेलेगी। भारतीय टीम अपने पहले 3 लीग मैच न्यूयॉर्क में खेलेगी, इसलिए वह चाहती है कि कम यात्रा करने और हालातों के अनुकूल ढ़लने के लिए अभ्यास मैच भी उसी स्थान पर खेला जाए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार विश्व कप के लिए भारतीय टीम को कार्यक्रम काफी व्यस्त है हालांकि इसे बेहतर बनाया जा सकता था।
इसका कारण है कि आईपीएल फाइनल और विश्व कप के उद्घाटन मैच के बीच थोड़े अंतर की जरुरत होती है। वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें भी टूर्नामेंट से एक दिन पहले ही एक द्विपक्षीय सीरीज खेलेंगी। इसका कारण है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच चौथा और अंतिम टी20 लंदन में 30 मई को खेला जाएगा। पाक टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 जून को डलास में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से करेगी।