साल 2024 में भी व्यस्त रहेगा भारतीय टीम का कार्यक्रम

टीम को खेलने हैं 5 टेस्ट 18 टी-20 और 3 एकदिवसीय 

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार इस साल भी भारतीय टीम का कार्यक्रम गत वर्ष की तरह ही काफी वयस्त रहने वाला है। भारतीय टीम को इस साल 15 टेस्ट मैच खेलने हैं। वहीं सबसे अधिक 17 टेस्ट इंग्लैंड को खेलने हैं। इसके अलवा भारतीय टीम को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले 

आईसीसी टी20 विश्वकप में भी खेलना है। 

भारतीय टीम को इस साल का पहला मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। ये मुकाबला 3 जनवरी से शुरू होगा। इसके बाद भारतीय टीम मई तक अपने घरेलू धरती पर होने वाले मैचों के साथ ही आईपीएल सत्र में भाग लेगी। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने के बाद टीम स्वदेश में ही अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20आई सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होने के कारण अहम रहेगी। इसके बाद आईपीएल और टी20 विश्वकप में टीम शामिल होगी।  

टी20 विश्वकप के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर 3-3 मैचों की टी20आई और एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। वहीं इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत के दौरे पर आएगी और दोनों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। इसके बाद भारतीय टीम अपनी ही धरती पर न्यूजीलैंड के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं साल के अंत में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलने हैं। 


Subscribe to our Newsletter