विराट की वापसी से बेहतर होगी भारतीय टीम की बल्लेबाजी : मैकुलम

नई दिल्ली । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा है अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी के साथ ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी मजबूत हो जाएगी। विराट निजी कारणों से इस सीरीज के पहले दोनो ही मैचों से बाहर रहे हैं। अब राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले  मैकुलम ने कहा है कि विराट के आने से भारतीय बल्लेबाजी बेहतर होगी। मैकुलम ने कहा, विराट  लंबे प्रारुप के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। इसलिए इसमें किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिये. कि उनके आने से भारतीय दल बेहतर होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय टीम में काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी भी हैं जिनका हम सम्मान करते हैं।

मैकुलम ने कहा,अगर विराट वापसी करते हैं तो हमारे गेंदबाज उन्हें चुनौती देंगे। वह एक अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। मैं उनके खिलाफ खेलते हुए काफी उत्साह का अनुभव करता हूं। जब मेरी टीम उनका सामना करती है तो भी मुकाबला देखना मेरे लिए उत्साहजनक होता है। अगर आपको श्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हुए सफलता मिलती है तो आपको समझना चाहिए कि आप जो सीखने आए थे आप सीख गये हो। अब तक इस सीरीज में दोनो ही टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने जहां पहला टेस्ट जीता। वहीं भारतीय टीम ने दूसरे में जीत दर्ज की। भारतीय टीम की बल्लेबाजी अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं रही है और वह दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के कारण ही बड़ा स्कोर बना पायी थी। 


Subscribe to our Newsletter