भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंची
Feb 19, 2024
न्यूजीलैंड शीर्ष पर पहुंची , ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर खिसकी
दुबई । भारतीय क्रिकेट टीम अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली अपनी सबसे बड़ी जीत 434 रनों से अंकों के मामले में काफी लाभ हुआ है। भारतीय टीम ने 7 टेस्ट मैचों में ही 50 अंक हासिल कर लिए हैं। इससे भारतीय टीम का अंक प्रतिशत 59.52 पहुंच गया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे नंबर पर खिसक गयी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का अंक प्रतिशत 55 पहुंच गया है। 10 मैचों में ही ऑस्ट्रेलिया के 66 अंक हैं। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। कीवी टीम ने 4 टेस्ट मैचों में से 3 जीते हैं जबकि एक में वह हारी है। कीवी टीम के 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75 है।
बांग्लादेश की टीम ने 2 में से एक टेस्ट जीते हैं जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इससे वह चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम ने 5 टेस्ट मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है जबकि 3 में उसे हार मिली है। वह 22 अंक लेकर पाकिस्तान पांचवें नंबर पर है, उसकी जीत का प्रतिशत 36.66 है।